शास्त्रीय भक्ति संगीत संध्या श्रीकृष्णम वंदे 31 जनवरी को

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। ग्रामीण भारत में शिक्षा के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था “एम फॉर सेवा” द्वारा शहर के सुधि संगीत प्रेमियों के लिए भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित संगीतमय संध्या “श्री कृष्णम वंदे” का आयोजन 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को सायं 6:30 बजे, आर.एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर में किया जाएगा।

इस आध्यात्मिक संध्या में सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका आर्या अंबेकर श्रीकृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजक स्वामी ब्रह्मपरानंद जी के अनुसार कार्यक्रम निःशुल्क एवं सार्वजनिक है तथा इसका उद्देश्य संगीत के माध्यम से ग्रामीण एवं वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए जन-सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here