Home education उच्च प्राथमिक विद्यालय और बालिका माध्यमिक विद्यालय जोगरास ने सामुहिक वार्षिक...

उच्च प्राथमिक विद्यालय और बालिका माध्यमिक विद्यालय जोगरास ने सामुहिक वार्षिक उत्सव

0

 

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने बालक बालिकाओं को 100 स्वेटर वितरित किए

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय जोगरास ने संयुक्त में बड़े हर्षाेल्लास से वार्षिक उत्सव मनाया गया इस मौक़े भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने बालक बालिकाओं को 100 स्वेटर वितरित किए प्रिंसिपल दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों विद्यालयों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया बच्चो ने सांस्कर्तिक कार्यक्रम में भाग लिया और उत्कर्ष बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए भामाशाह शंकर सिंह रावणा राजपूत ने विधालय विकास समिति को पाँच हज़ार रुपए नक़द राशि दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश राठौर ने अथितियों का स्वागत किया और भामाशाह चौधरी का स्वेटर देने पर आभार व्यक्त किया। सरपंच रघुवीर सिंह ने विद्यालय विकास के लिए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संरक्षक जयवर्धन सिंह, ठा. मीठू सिंह, पत्रकार मनीष शर्मा, महिपाल सिंह, गजानंद रणवा, गोपाल भदादा, बिरजुराम सेन, किशन लाल चंदेल, रतन सालवी, मुकेश सैनी, पवन शर्मा, राम सिंह मीणा, शुभम माली, भूपेंद्र सुवालका आदि मौजूद थे। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version