लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हेंकर अपना रहे है बैंक खाते खाली करने के लिए नित नए नुस्खे
ख़बदरदार,,,,,,श्याम को व्हाट्सएप पर एक शादी का निमंत्रण मिला। जैसे ही शादी के कार्ड की फाइल को ओपन किया तो फोन हैक हो गया और बैंक खाते से 2 लाख रुपए निकल गए। साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देने के लिए हेंकर प्रतिदिन नए नए हथकंडे अपना रहे है। कई बार तो उनके तरीके को देखकर पुलिस वाले भी हैरान हो जाते है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक शख्स के साथ एक ऐसा ही मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के एक सरकारी कर्मचारी को व्हाट्सएप पर एक फर्जी डिजिटल शादी के निमंत्रण मिला। जैसे ही शादी के कार्ड को खोल तो उसके बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित को व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण खोलना पड़ा भारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से 30 अगस्त को होने वाली एक शादी में आमंत्रित करने वाला एक संदेश मिला। हालाँकि, इस हानिरहित दिखने वाले निमंत्रण को खोलना एक महंगी गलती साबित हुई। रिपोर्ट के अनुसार, टेक्स्ट संदेश में लिखा था: ‘स्वागत है। शादी में ज़रूर आइए।
लेकिन किसी शादी में जाना तो दूर की बात हो गई लेकिन उससे पहले व्हाट्सएप पर मिले शादी के निमंत्रण को ओपन करना जीवन की बहुत बड़ी भूल बन गई।
*सावधान,,,,,,*
आप न हो जाए इस गलती का शिकार अनजान व्हाट्सएप नम्बर से Apk नाम की पीडीएफ फाइल जैसा कोई ऐसा निमंत्रण आता है तो उसे अटेंड करने के बजाय उस फोन नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दे।

















































