सरकारी जमीन पर कबाड़ की दुकान लगाने पर विवाद, एक ही समुदाय की दो पक्ष भिड़े

0
220
- Advertisement -

 

मछली मोहल्ला में दो पक्षों में पथराव,

सड़कों पर कांच के टुकड़े और पत्थर बिखरे

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर से राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट
भरतपुर ।   मथुरा गेट थाना इलाके में सरकारी जमीन पर कबाड़ी की दुकान रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कांच की बोतलें और पत्थर फैंके। झगड़े में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हुए हैं। पथराव के लाइव वीडियो भी सामने आये हैं। जिनमें साफ़ पथराव करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।

मछली मोहल्ला की सड़क पर पत्थर और कांच की बोतल के टुकड़े पड़े हुए हैं।मथुरा गेट थाने के ASI रति राम ने बताया कि मछली मोहल्ला में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है।

यासिर और साबिर दो पक्ष हैं। दोनों पक्षों में सरकारी जमीन पर कबाड़ी की दुकान रखने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मौके पर शांति है। दोनों पक्षों से करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भिजवा दिया गया है।

दोनों पक्षों से शिकायत देने के लिए कहा गया है। पुलिस की टीम के आने से पहले पहले दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतल फैंके हैं।दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव हुआ। दोनों मछली मोहल्ला की सड़कों पर कांच की बोतल के टुकड़े और पत्थरों के टुकड़े पड़े हुए हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप लगा रहे हैं। फ़िलहाल दोनों पक्षों में से किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here