सारड़ा बने सूरतगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष 

0
67
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर 
 प्रैस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, 
 खबर श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से है यहां प्रैस क्लब सूरतगढ़ की आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर सारड़ा को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह बैठक निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र पटवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शिव शंकर सारड़ा के नाम पर पूर्ण सहमति जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सारड़ा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पत्रकार हितों के संरक्षण व संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बैठक में ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी, जिससे प्रैस क्लब की आगामी गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई जिसमें क्लब के वरिष्ठ व युवा पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव शंकर सारड़ा ने कैलाश सोनी व आशा शर्मा को उपाध्यक्ष, स्वतंत्र पत्रकार डॉ. एन के सोमानी को सचिव व अशोक वर्मा को प्रैस क्लब सूरतगढ़ के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here