लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान, जोधपुर के अध्यक्ष हुकमाराम भाटी को समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 29 मार्च को नई दिल्ली स्थित सत्य साईं ऑडिटोरियम में United American University द्वारा प्रदान किया जाएगा।
हुकमाराम भाटी, पुत्र सुखदेवराम, निवासी दयालु नगर, भोपालगढ़, स्वयं दिव्यांग होने के बावजूद पिछले लगभग 16 वर्षों से दिव्यांग, अनाथ और घुमंतू परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान, जोधपुर के माध्यम से अनेक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के अवसर मिले हैं।
उनकी निस्वार्थ सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को देखते हुए, यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद “डॉक्टर” की उपाधि देने का निर्णय लिया है।
इस उपलब्धि से जोधपुर और राजस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने हुकमाराम भाटी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।




















































