लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नीता बाबेल: मंडल के माध्यम से समाज और परिवार की उन्नति में सहायक कार्य होंगे
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
अहिंसा गौरवमणि राजस्थान प्रवर्तिनी गुरुणी मैया महासाध्वी पूज्य यशकंवरजी म.सा. के आशीर्वाद एवं साध्वी ज्योतिप्रभाजी म.सा. की सद्प्रेरणा से संचालित शीतलगच्छ यश गुरुणी प्रोत्साहन मंडल की वर्ष 2025 की अंतिम बैठक 31 दिसंबर को शीतल स्वाध्याय भवन, काशीपुरी में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन महासाध्वी ज्ञानकंवरजी म.सा., साध्वी प्रतिभाजी म.सा. और साध्वी पुष्पलताजी म.सा. के पावन सान्निध्य में किया गया।
बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण और यश चालीसा के पाठ से हुआ। मंडल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी सदस्यों को यश गुरुणी मैया के बताए मार्ग का जीवन में अनुसरण करते हुए संघ समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मंडल के माध्यम से ऐसे कार्य किए जाएंगे जो समाज की प्रगति और परिवार की उन्नति में सहायक हों।
बैठक में बीते वर्ष में हुई त्रुटियों के लिए क्षमायाचना की गई और वर्षभर किए गए कार्यों का आत्ममूल्यांकन किया गया। आगामी वर्ष में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ रूप से क्रियान्वित करने हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई और सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर विचार किया गया।
बैठक में प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन शकुन्तलाजी खमेसरा द्वारा किया गया। बैठक में मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें बलवीर चोरड़िया, मेना बापना, रेखा चौधरी, तरुणा मेहता, हेमलता खेराड़ा, सुनीता गांधी, रजनी सिंघवी, रश्मि लोढ़ा, मधु कोठारी, विमला सिसोदिया, अंजुला डांगी, मंजू कोठारी, शिल्पा डांगी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
अंत में सभी उपस्थित बहनों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
