लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राधे-राधे बोल, श्याम आएंगे… भक्त हुए भक्ति से सराबोर
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) आनंदधाम हवेली मंदिर में तृतीय ग्रह पूर्व तिलकायत कांकरोली नरेश 108 श्री ब्रजेश कुमार महाराज के उत्सव के अवसर पर भजन संध्या आयोजित की गई। गायिका युक्ति ओझा ने बृज भावों से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें भक्त भक्ति में डूबकर नृत्य करते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। युक्ति ओझा ने प्रस्तुत किए:
-
“म्हारा घट मा बिराजता श्रीनाथजी”,
-
“एकली खड़ी रे मीरा बाई”,
-
“प्यारा-प्यारा श्याम धनि का”,
-
“श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो”,
-
“ब्रज में रतन राधिका गौरी” सहित अनेक भक्ति भरे भजन।
मंदिर ट्रस्टी सुमन बाहेती ने बताया कि प्रभु श्रीनाथजी और श्री द्वारकाधीश को विशेष श्रृंगार एवं पोषबड़े का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
गायिका युक्ति ओझा को सम्मान
भजन संध्या में युक्ति ओझा का धर्म प्रचार-प्रसार सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब और स्व. रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान द्वारा दिया गया। संस्था के निदेशक अशोक सोडाणी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने युक्ति को दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर सम्मान पत्र प्रदान किया। उनकी माता हेमलता ओझा और पिता वरिष्ठ पत्रकार ललित ओझा को भी उनके गुरु चंद्रप्रकाश अमरवाल एवं गुरुमाता ने सम्मानित किया।
नए साल पर आनंदधाम का दर्शन
आनंदधाम में सुनहरी घटा का दर्शन नए साल पर विशेष रूप से आयोजित होगा। सुबह 5:30 से 6 बजे तक मंगला दर्शन, और सुबह 8 से 9 बजे तक राजभोग दर्शन होंगे।
भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
