रियांबड़ी में वर्षा पूजन कार्यक्रम, विधायक लक्ष्मणराम कलरू रहे शामिल

0
13
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। रियांबड़ी में वर्षा पूजन कार्यक्रम का आयोजन बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने शिरकत कर पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदनराम गोरा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाराम जयपाल, रियांबड़ी एसडीएम विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार, नगर पालिका ईओ धर्मेंद्र, जेईएन राकेश कुमार मेहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा रियांबड़ी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here