रमजान का चांद दिखाई दिया, गुरुवार से रोज़े शुरू

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक) – कस्बे और उपखंड क्षेत्र में रमजान का चांद दिखाई देने के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है। इस अनुसार गुरुवार से रमजान के रोज़े शुरू होंगे।

मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि सदर नफीस अहमद ने बताया कि एक महीने के बाद मीठी ईद मनाई जाएगी। मौसम खराब होने के बावजूद इमाम मौलाना फारुख ने मस्जिद के माइक के माध्यम से चांद दिखाई देने की पुष्टि की।

समुदाय के लोग रमजान के महीने की तैयारी में जुट गए हैं। इस दौरान लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखेंगे और इफ्तार के समय रोज़ा खोलेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here