Home latest राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 जज, छह वकील कोटे से...

राजस्थान हाई कोर्ट को मिले 7 जज, छह वकील कोटे से और एक न्यायिक अधिकारी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर।  केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से सिफारिश के आधार पर राजस्थान हाई कोर्ट के लिए 7 जजों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।  इनमें से 6 वकील कोटे से बताये जा रहे हैं, जबकि एक न्यायिक अधिकारी है । राजस्थान हाई कोर्ट में जजों की संख्या 43 हो जाएगी।  6 वकीलों में से चार वकील जयपुर के, व दो वकील जोधपुर में प्रैक्टिस करते थे ,जिन्हें राजस्थान हाई कोर्ट में जज नियुक्त  किया गया है।  वहीं न्यायिक अधिकारी संगीता शर्मा को भी कॉलेजियम ने जज नियुक्त किया है। हाई कोर्ट में लंबित केशों की संख्या के चलते लगातार जजों की संख्या बढ़ाने की मांग उठ रही थी।

अब तक 36 जैसे अब 43 हो गए

केंद्र सरकार नए जजों की नियुक्ति के लिए 22 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। इनमें संदीप तनेजा को न्यायाधीश और 6 अन्य को अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति मिली है। राजस्थान हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 50 है अब तैयार हो गए हैं। विपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित ,रवि चिरानिया, अनुरूप सिंधी, संदीप तनेजा ,संगीता शर्मा ,बलजिंदर सिंह संधू को राजस्थान हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार अप्रैल 2025 तक राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित केसों की संख्या 6 लाख बताई जा रही है । यहां हर जज पर करीब 16000 मुकदमों का भार है, हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ोतरी की मांग लगातार रोक रही थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version