Home accident इंदोली गांव में फार्म पॉइंट में डूबने से भाई -बहन की मौत

इंदोली गांव में फार्म पॉइंट में डूबने से भाई -बहन की मौत

0

अरांई, अजमेर

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर– अरांई थाना क्षेत्र के इंदोली गांव में एक दुखद हादसा सामने आया है जहां फार्म पॉण्ड में डूबने से दो भाई बहन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदोली गांव निवासी नंदा राम बैरवा का 9 वर्षीय पुत्र अमित और 6 वर्षीय पुत्री अन्नू अपनी दादी के साथ खेत पर गई हुई थी और वहां खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से फार्म पॉन्ड में गिर गए। जानकारी मिलते ही दादी ने चीख पुकार लगाई तो आसपास में मौजूद लोगों ने बचाव के प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी । सूचना पर अरांई थाना एएसआई वृद्धि चंद और सरपंच हरिराम मौके पर पहुंचे तथा दोनों बच्चों को बाहर निकाल कर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरांई पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version