लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजेन्द्र शर्मा जती, भरतपुर।
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, विधायक डॉ. शैलेष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निकायों की बैठक ली, अधिकारियों से की चर्चा
डॉ. चतुर्वेदी ने नगर निगम सभागार भरतपुर में संभाग के नगरीय निकायों की बैठक ली।
बैठक में आयोग के सदस्य सचिव नरेश ठुकराल, संभागीय आयुक्त टीना सोनी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
11 नवम्बर को लेंगे पंचायती राज संस्थाओं की बैठक
कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. चतुर्वेदी 11 नवम्बर को सुबह 11 बजे पंचायती राज संस्थाओं की बैठक लेंगे और उसके बाद जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
