Home education राजस्थान के स्कूलों में दीपावली अवकाश की तारीख बदली

राजस्थान के स्कूलों में दीपावली अवकाश की तारीख बदली

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अब 13 से 24 अक्टूबर तक रहेंगे छुट्टियां, सेकंड टेस्ट की तारीख भी आगे बढ़ सकती है

सत्यनारायण सेन, गुरला/बीकानेर।
राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दीपावली (मिड टर्म) की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब छात्रों को 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक अवकाश मिलेगा। पहले यह अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक तय किया गया था।

आदेश शिक्षा मंत्री के निर्देश पर जारी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार शाम को आदेश जारी किए। इसमें बताया गया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर दीपावली की छुट्टियों को पहले से तीन दिन पहले शुरू किया गया है।

छुट्टियों की अवधि वही रहेगी

  • पहले: 16 से 27 अक्टूबर (12 दिन)

  • अब: 13 से 24 अक्टूबर (12 दिन)

  • 12 अक्टूबर रविवार है, ऐसे में स्कूल 11 अक्टूबर तक ही चलेंगे और फिर 25 अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगे।

सेकंड टेस्ट पर भी असर

छात्रों की पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए परीक्षा तिथियों में भी बदलाव होगा।
शिविरा पंचांग के अनुसार, 13 से 15 अक्टूबर तक सेकंड टेस्ट होना था। लेकिन छुट्टियों की नई तारीखों के कारण ये परीक्षा अब 25 से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version