Home education रा.उ.मा.वि. की छात्राओं ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मचाई धूम

रा.उ.मा.वि. की छात्राओं ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में मचाई धूम

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां:
निकटवर्ती ग्राम पंचायत पालड़ी कलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने 69वीं जिला स्तरीय योगासन खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 4 से 7 सितम्बर तक थांवला स्थित बालोत्थान विद्या मंदिर स्कूल के विजय ग्राउंड पर आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय की छात्राओं ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। छात्राओं ने परंपरागत योगा, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

राज्य स्तर पर दिखाएंगी जलवे

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राएं शिल्पा भूकर, कोमल चौधरी, निशा चौधरी और अनामिका कांटीवाल अब राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।

शिक्षकों ने दी बधाई

इस सफलता पर भैरूंदा सीबीईओ इंद्रा रिणवा और प्रधानाचार्य रामचन्द्र राव ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही टीम प्रभारी रामकुंवार जाजड़ा, किरण देवी, मुकेश चौधरी, हरिराम खटकड़, रामावतार तंवर सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version