परिवार गया सांवरिया सेठ के, चोरों ने की लाखों की चोरी

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। राजधानी के नारायण विहार थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। हनुमंत विहार कॉलोनी, मांगलियावास (किंडर जॉय स्कूल के पास) में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया।

घटना का विवरण:

पंकज भटनागर अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए गए हुए थे। उसी रात करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच चोरों ने घर के दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ₹3 लाख नकद, 35 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

CCTV में कैद वारदात:

पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं, जिससे पुलिस को पहचान में मदद मिल सकती है।

पुलिस पर सवाल:

पीड़ित पंकज भटनागर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, लेकिन आरोप है कि अभी तक पुलिस की ओर से मौके पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं, फिर भी जांच धीमी होने से पीड़ित परिवार परेशान है। अभी तक राजधानी जयपुर का मामला होने के बावजूद जांच अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे नहीं किसी तरह की एफएसएल जांच की। चोरी के खुलासे की तो क्या ही उम्मीद की जाए, कम से कम परिवार से एक बार पुलिसकर्मी मिलकर घटना स्थल का जायजा लेते उन्हें सांत्वना तो दे सकते थे।

जांच अधिकारी:

मामले की जांच राजकुमार द्वारा की जा रही है।

जांच अधिकारी राजकुमार यादव से हमारे संवाददाता ने भी फोन पर संपर्क कर अपडेट लेने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।  सबसे बड़ी बात है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद पुलिस मौका मुआयना करने तक नहीं पहुंची इससे ज्यादा लापरवाही क्या हो सकती है।

एंगल:

सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर

CCTV होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में डर

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here