प्रवेशोत्सव के तहत घर-घर सर्वे, शिक्षा से जोड़ने का अभियान तेज

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)। राज्य सरकार के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत गलवा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय काबरी के अध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है।

अध्यापक किशन लाल कुमावत ने बताया कि इस अभियान के तहत गांव में 3 से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों की पहचान की जा रही है, जो शिक्षा से वंचित हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। सर्वे के दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है और उसे ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में चिन्हित बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ा जाएगा।

इस दौरान सर्वे कार्य में सुखी देवी, नारायणी देवी सहित अन्य महिलाओं का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिला।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here