फुलेरा उपजिला अस्पताल का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

0
158
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 

फुलेरा (हेमंत शर्मा)
फुलेरा उपजिला चिकित्सालय, जहाँ मरीजों को समय पर इलाज और सुविधाएँ मिलनी चाहिए, वहाँ अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 1 बजे नवनियुक्त एसडीएम ऋषिराज कपिल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियाँ मिलीं, जिन्हें लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण में पाया गया कि डॉक्टरों के हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ियाँ थीं और कई डॉक्टर लगातार अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में कचरे के ढेर देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और अस्पताल की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि अस्पताल की सफाई का ठेका एक संविदा कर्मी के परिजनों के नाम पर दिया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

इस पर एसडीएम ने कहा कि नियमों की आड़ में गड़बड़ी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अब देखना होगा कि यह मामला केवल फाइलों तक सीमित रहता है या वास्तविक सुधार की दिशा में कदम उठते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here