पीसांगन थाने में घुसा सांप, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोकेशन – पीसांगन, अजमेर | संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी

पीसांगन थाने में रविवार को अचानक एक सांप निकल आने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। थाना परिसर में घुसे इस सांप को देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए और तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में धामण प्रजाति का सांप आ गया था। पुलिस की सूचना पर सर्प मित्र हर्षित जाग्रत मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

सांप के सुरक्षित जंगल में छोड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी सर्प मित्र के इस साहसिक कार्य की सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here