Home education पंखुड़ी फाउंडेशन ने मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती

पंखुड़ी फाउंडेशन ने मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

परिंडे और दाना चुग्गा पात्र बांटकर दी पुष्पांजलि

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। संविधान निर्माण में अहम योगदान देने वाले भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कस्बे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पंखुड़ी फाउंडेशन द्वारा बड़ा मंदिर के पास डॉक्टर जुगल किशोरजी महाराज के सानिध्य में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
यहाँ गणमान्य लोगों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

पंखुड़ी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मीकि ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को पक्षियों के लिए परिंडा व दाना पात्र देकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्जित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने डॉक्टर बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए समानत के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मानव अधिकार मंच की प्रदेशाध्यक्ष ममता आशीवाल, मानव अधिकार मंच महामंत्री कल्पना कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, सेवानिवृत्त शिक्षाविद् रामनिवास खटनावलिया, समाजसेवी शंकर सोनी, खुदरा व्यापार मंडल के रामगोपाल जोगीदास, डॉ मुकेश शर्मा, डॉक्टर नवाब अली, पवन उज्जवल, शिवकुमार कुमावत, भंवरलाल कुमावत, मुकेश परेवा, आनंदी लाल, रामाकिशन कुमावत, बनवारी प्रजापत, मोहनलाल कुमावत, अभिनय शारदा, दीपक दाधीच, सुवालाल वर्मा, नरेंद्र जैदिया, गोपाल धारीवाल, भगतसिंह, प्रहलाद धारीवाल सहित सैकड़ों महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version