सीएलजी बैठक में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों की पालना पर जोर

0
9
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सीएलजी बैठक में राजकॉप ऐप डाउनलोड कराया, नशा व साइबर अपराध रोकने में सहयोग की अपील

पादूकलां। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शनिवार को डेगाना पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल की अध्यक्षता में सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे पर अंकुश, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं यातायात नियमों की पालना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बैठक में सभी सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को भी पुलिस सेवाओं के लिए राजकॉप ऐप का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की गई।पुलिस उपाधीक्षक अजीत पाल ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। शराब अथवा अन्य नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की।बैठक में साइबर अपराधों से बचाव, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम, पेपर लीक प्रकरण के बाद उत्पन्न विवादों के प्रति सतर्कता, किसानों के जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी, शांति समिति एवं युवाओं से अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।बैठक में कालू खान, तैयब मोहम्मद, हाजी नवाब अली कुरेशी, अन्नाराम पंवार, सत्यनारायण वैष्णव, रामकिशोर तिवारी, महेंद्रनाथ योगी, जगदीश प्रसाद मेहरा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम मेहरा, प्रशासक प्रतिनिधि शिवजीराम फडौदा, भंवरलाल गोरा, रमेश पारीक, नेमाराम लटियाल, मनीष जोशी, जब्बार मोहम्मद, भंवरू खां, रामदेव साहू, राहुल, रामलाल सैनी, रामसुख डिडेल, राम गहलोत, पवन पूनिया, विनोद बेड़ा, रामधन कलवाणिया, महेंद्र मक्कड़, दीपक सोनी, गिरधारीलाल प्रजापत, रामकिशोर कांसनिया, हरपाल सिंह चौधरी, खियाराम लोरा सहित सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस स्टाफ में थानाधिकारी राजेश कुमार थाना प्रभारी प्रेम सिंह, भनाराम, हेड कांस्टेबल श्रवणराम, अकरम खान, रतीराम मीणा तथा कांस्टेबल सीताराम, रवि लालरिया, सुरेश कुमार, संजय शर्मा और गंगाराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here