Home latest पादूकलां थाना में ‘नव विधान – न्याय की नई पहचान’ पर विशेष...

पादूकलां थाना में ‘नव विधान – न्याय की नई पहचान’ पर विशेष चर्चा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी बदलावों पर जोर

पादूकलां: नव विधान – न्याय की नई पहचान’ थीम पर पादूकलां थाना परिसर में पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीकी बदलावों को लेकर विशेष चर्चा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित तीन नए आपराधिक कानूनोंभारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता — पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर हुआ।

प्रदर्शनी में कानून की संरचना को डिजिटल और इंटरएक्टिव माध्यम से प्रस्तुत किया गया और पुलिस कार्यप्रणाली में बढ़ते तकनीकी उपयोग पर चर्चा हुई।

पादूकलां थाना परिसर में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, पुलिस अधिकारी, ग्रामीण और प्रमुख नागरिकों ने केंद्रीय गृह मंत्री का संबोधन सुना। थानाधिकारी भारमल चौधरी ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी बनेगी। उन्होंने पुलिस मित्रों और सीएलजी सदस्यों से समाज में कानून की जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खाकीराम प्रजापत, जब्बार मोहम्मद, तैयब मोहम्मद, अन्नाराम पंवार, सरपंच प्रतिनिधि शिवजी राम फडौदा, हाजी नवाब अली कुरेशी, रमेश पारीक, रामस्वरुप टेलर, महेन्हनाथ योगी, भंवरसिंह राठौड़, राकेश उपाध्याय, चैनाराम पारासरिया, बक्साराम, भंवरलाल गौरा, दीपक सोनी, राजेन्द्र राठी, भवरु खां तैली, मौलाना हाजी साबिर हुसैन, मिसरलाल सैनी, खियाराम लोरा समेत पुलिस के जवान, शांति समिति व सीएलजी सदस्य, ग्रामीण और युवा वर्ग उपस्थित रहे।

एएसआई श्रवणराम, हेड कांस्टेबल चरण सिंह, हेमेंद्र गोरा, महेंद्र खोखर, सूचना अधिकारी रामकुमार भादू, कांस्टेबल रामकुमार, ललिता देवी, मनोज गोदारा, संजयराम, हंसराज, संजय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version