लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणवा के छात्र ने बढ़ाया विद्यालय का मान
— रिपोर्टर: मनीष पारीक
नावां सिटी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणवा के छात्र रितेश कुमार उज्जैनिया ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोटिव ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नागौर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रितेश की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
यह सफलता व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी हरि शंकर चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई। रितेश के शानदार प्रदर्शन पर अतिरिक्त परियोजना निदेशक द्वारा छात्र एवं प्रभारी शिक्षक को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात विद्यालय, गांव और ब्लॉक स्तर पर हर्ष का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और शिक्षकों ने रितेश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाबचंद शर्मा ने छात्र रितेश कुमार और प्रभारी शिक्षक हरि शंकर चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















































