लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान डिस्कॉम्स को ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह सम्मान ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेन्ट-सी में उत्कृष्ट कार्य के लिए केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किया गया।
राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा ने यह अवार्ड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की आत्मनिर्भरता और किसानों को सौर ऊर्जा व सोलर पंप के माध्यम से सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने का संकल्प और मजबूत होगा। उन्होंने राजस्थान डिस्कॉम्स के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने के लक्ष्य में यह कदम महत्वपूर्ण बताया।
