Home latest एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन बने भारत के नये उपराष्ट्रपति

एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन बने भारत के नये उपराष्ट्रपति

0

सी. पी. राधाकृष्णन बने भारत के नये उपराष्ट्रपति

पीएम मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार  सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल कर ली है। साधारण पृष्ठभूमि से आगे बढ़ते हुए देश के इस उच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना उनके संघर्ष और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

राधाकृष्णन लंबे समय से जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का काम किया है। उपराष्ट्रपति पद पर उनके चयन को देशभर में लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से संसद की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। देशभर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version