Home latest मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति  सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी  सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
 शर्मा ने कहा कि  सी.पी. राधाकृष्णन ने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  राधाकृष्णन की जीवन यात्रा संसदीय भागीदारी और गवर्नर के कर्तव्यों का एक अनूठा संयोजन भी है, जो उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद के दायित्वों के निर्वहन में अहम भूमिका निभाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version