नवदुर्गा गरबा मंडल ने वृद्धजनों का किया सम्मान

0
131
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

गंगधार (झालावाड़)। गढ़ मोहल्ला स्थित नवदुर्गा गरबा मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहल्ले के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आत्मीय सम्मान कर उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम नवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित हुआ, जिसमें कुर्सी गरबा प्रतियोगिता, भूतों का नृत्य श्रृंगार, पारंपरिक गरबा नृत्य, यज्ञ-हवन व पूर्णाहुति जैसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर कन्याओं को उपहार एवं पुरस्कार भी भेंट किए गए। उपहार वितरण नवदुर्गा मंडल समिति तथा गुरु शंकराचार्य दशनाम गुसाई समाज सेवा समिति की ओर से किया गया। सम्मान समारोह में समिति के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रभू गिरी तथा तहसील अध्यक्ष महादेव गिरी ने बच्चों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंच संचालक कविवर कुमोद शर्मा ने किया, वहीं अंत में सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार दशरथ नन्दन पाण्डेय ने व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here