Home latest नरेश मीणा का धरना स्थगित, पेयजल संकट को लेकर 7 दिन का...

नरेश मीणा का धरना स्थगित, पेयजल संकट को लेकर 7 दिन का अल्टीमेटम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समस्याओं के समाधान नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

उनियारा,टोंक(दुर्योधन मयंक) । नरेश मीणा ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। हालांकि उन्होंने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे।

सोमवार को निर्धारित धरना प्रदर्शन के तहत नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ टोंक कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने टीना डाबी से लगभग आधे घंटे तक वार्ता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल संकट सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित पेयजल अधिकारियों को बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही पेयजल संकट का समाधान किया जाएगा। साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में हैंडपंप भी लगाए जाएंगे।

नरेश मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिला कलेक्टर ने सभी समस्याओं को लिखित रूप में लेकर 7 दिन के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

धरने के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version