Home latest नदबई तहसीलदार विनोद मीणा को 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार...

नदबई तहसीलदार विनोद मीणा को 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर: नदबई तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने शनिवार सुबह नदबई तहसीलदार विनोद मीणा को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी भरतपुर के एडिशनल एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी तहसीलदार के पास से रिश्वत की राशि बरामद हुई।
ब्यूरो सूत्रों के अनुसार, परिवादी ने जमीन खरीदी थी जिस पर विपक्षी पक्ष की ओर से स्टे लगवा दिया गया था। राजस्व अपील अधिकारी की अदालत ने स्टे को खारिज कर दिया। इसके बाद नामांतरण के लिए तहसीलदार ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मामला 80 हजार रुपये में तय हुआ।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर शुक्रवार को सत्यापन के बाद एसीबी ने शनिवार सुबह जाल बिछाकर तहसीलदार को रिश्वत लेते दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version