Home latest नावा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 40 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

नावा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 40 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

नावां सिटी। रामेश्वर धाम बगीची में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 72 रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 40 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। चयनित मरीजों को बस द्वारा जयपुर भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन शंकरा नेत्र अस्पताल में किया जाएगा।

यह शिविर नावा सोशल सर्विस सोसायटी और फ्रेंड्स क्लब की ओर से, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व शंकरा नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ।

आयोजकों ने बताया कि “धर्म ही सेवा है, कर्म ही सेवा है” के संकल्प के साथ ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version