Home latest गोगोर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 20 साल पुराना अतिक्रमण हटाया

गोगोर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 20 साल पुराना अतिक्रमण हटाया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

नावां सिटी। उपखंड की ग्राम पंचायत भूणी के गोगोर गांव में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11.5 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह जमीन गेरमूमकिन नाला श्रेणी में दर्ज थी, जिस पर पिछले 20 साल से कब्जा किया हुआ था।

कार्रवाई के दौरान दो JCB और दो ट्रैक्टर की मदद से कब्जा हटाया गया। इस मौके पर तहसीलदार नावा रामेश्वर गढ़वाल, कुचामन थाना पुलिस, आरआई राजेंद्र, आरआई सुमेर सिंह, पटवारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

कार्रवाई को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गोगोर में दो दशक पुराने अतिक्रमण को हटाए जाने की यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version