लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर। अपनी ईमानदारी, कर्मठता और आत्मीय व्यवहार से स्टाफ, पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) तथा प्रशासन के बीच विशेष पहचान बनाने वाले अकाउंटेंट सी.बी. मिश्रा के स्थानांतरण पर कैंटीन परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
भावुक माहौल में दी विदाई
स्थानांतरण की सूचना मिलते ही कैंटीन स्टाफ और पूर्व सैनिकों ने सी.बी. मिश्रा के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। विदाई समारोह के दौरान कई साथियों ने उनके सहयोगी स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहज व्यवहार को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्य और व्यक्तित्व से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
नए कार्यस्थल के लिए दी शुभकामनाएं
सहकर्मियों ने कहा कि सी.बी. मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सभी ने उनके नए कार्यस्थल पर भी सफलता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में कैप्टन भंवर लाल दूड़ी, कैप्टन नंदलाल, डीएफआर शिशराम, सूबेदार ताराचंद, हवलदार रामचंद्र नायक, सुरेंद्र सहित कैंटीन के अन्य कर्मचारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
