Home rajasthan मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में गूंजे श्री भोमिया जी महाराज के जयकारे

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में गूंजे श्री भोमिया जी महाराज के जयकारे

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तीन दिवसीय आयोजन का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
चोमू। लोहरवाड़ा गांव में स्थित श्री भोमिया जी महाराज कोलूमण्ड़ धाम में श्री भोमिया जी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे शुक्रवार को देव मंडल पूजा और पंच कुंडीय यज्ञ किया गया। धाम के महंत और प्रधान यजमान बाबू रोहिताश्व सिंह सहित 21 जोड़ों ने पूजा मैं भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के आचार्य पंडित बाबूलाल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान गणपति की पूजा की गई। इसके बाद षोडश मात्रिका, सप्तघ्रत् मात्रिका, दिव्य पित्रेश्वर, नवग्रह पंच लोकपाल, चोसट् योगनि, भैरवनाथ, वास्तु पुरुष शाहिद प्रधान पीठ पर भगवान लक्ष्मी नारायण, रामचंद्र, हनुमान जी राधा कृष्ण आदि देवताओं की पूजा अर्चना की गई। इसमे पंडित शोभित शर्मा, पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित गणेश शर्मा, पंडित पुष्पेंद्र शर्मा, पंडित दिनेश दाधीच ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। इसके बाद शाम 4:00 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ। इसमें मंत्रोचार के बीच आवाहित देवताओं की आहुतियां लगाई गई। इस दौरान बिचुन धाम के महंत गुरु राम स्वरूप जी देवासी महाराज भी कार्यक्रम में पधारे।

प्रतिमाओं का कराया अधिवास
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान मंडल पूजा के बीच प्रतिमाओं का धान्य, घ्रत, शर्करा, जल, फल, पुष्प आदि वास कराया गया।

गाजे बाजे से निकली कलश यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। लोहरवाड़ा के सीताराम जी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इससे पूर्व जल मात्रिका की पूजा की गई। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाएं सर पर मंगल कलश लेकर साथ चली। वही श्रद्धालु भोमिया जी महाराज की जयकारे लगाते हुए ध्वज लेकर साथ चल रहे थे। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई कोलूमण्ड धाम पहुंची। जहां आरती के बाद सभी कलश को मंदिर में स्थापित किया गया।
प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा आज
मंदिर महंत रोहिताश बाबूसिंह ने बताया कि शनिवार को श्री गुलाब सिंह बाबा,श्री भील सिंह बाबा,श्री हरि सिंह जी, श्री मोती सिंह जी, श्री रैबारी बाबा की नई धातु निर्मित मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी। इससे पहले प्रतिमाओं को 108 औषधि युक्त जल से इसनान कराया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version