मुकेश तेजस्वी बने नगर अध्यक्ष

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा, नागौर

नागौर। स्थानीय अंबेडकर सामुदायिक भवन में नगर परिषद नागौर में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंदूराम चांगरा ने की तथा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सियोता और राजकुमार तेजस्वी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बैठक में राजस्थान प्रदेश सफाई मजदूर संघ की नगर शाखा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुकेश तेजस्वी को नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे 15 दिवस के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करें।

बैठक के दौरान चंदूराम चांगरा ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की तथा कर्मचारी हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष मुकेश तेजस्वी ने कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का वादा किया।

बैठक में नगर परिषद नागौर के समस्त स्थायी एवं अस्थायी सफाई कर्मचारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here