मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सराधना में दर्दनाक सड़क हादसा:

पीसांगन, अजमेर | ओमप्रकाश चौधरी (स्थानीय संवाददाता)

मांगलियावास थाना क्षेत्र के सराधना गांव के पास अजमेर-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक ने तेज गति से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नाहरपुरा निवासी 34 वर्षीय लालसिंह रावत और परबतपुरा, अजमेर निवासी 29 वर्षीय सुशील सिंह रावत के रूप में हुई है।

मांगलियावास थानाधिकारी हरीश चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हैड कांस्टेबल रामकुमार शास्त्री को जेएलएन अस्पताल भेजा गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

सुशील सिंह रावत के भाई राजू सिंह रावत की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

एक साथ दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here