मासी बांध की नहरों में पहुंचा पानी, 29 गांवों के किसानों को मिलेगी राहत

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

पीपलू (नरेश कुरेडा)।पीपलू उपखंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मासी बांध से सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी  छा गई। पूजा-अर्चना के बाद नहरों में पानी प्रवाहित किया गया। पानी की धारा पहुंचते ही किसानों ने देवनारायण भगवान के जयकारे लगाकर खुशी जाहिर की।

मासी बांध की नहरों में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के 29 गांवों को लाभ मिलेगा। इससे करीब 6,985 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। बांध का वर्तमान जलस्तर 9 फीट 4 इंच बताया गया है।

नहरों में पानी पहुंचने से रबी की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सिंचाई के पानी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here