लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। वैशाली नगर स्थित होटल श्री विलास में रविवार को “रमणी – The Women Of Rajasthan 2025 (सीज़न 3)” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सेलिब्रिटी राजपूती जोड़ी विनय बन्ना और चांदनी बाईसा ने दीप प्रज्वलन कर किया। 
रमणी की फाउंडर कविता कंवर व राशिका राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मंच का उद्देश्य राजस्थान की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। एकरिंग सम्राट राठौड़ ने की।इस अवसर पर रमणी संस्थान ने “स्टिचमित्र ऐप” लॉन्च किया, जिसके माध्यम से महिलाएं ऑनलाइन सिलाई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान Renault ने भी अपनी नई Kiger 2025 की सॉफ्ट लॉन्चिंग महिलाओं के साथ मिलकर की, जिसने आयोजन को और खास बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में लोक संगीत और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विशेष रूप से पारंपरिक घूमर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके अलावा नारी शक्ति सम्मान, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। साथ ही राजस्थानी गायक कलाकारों ने अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी मधुर आवाज़ और लोकधुनों ने कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति का रंग घोल दिया।