लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। महावीर इंटरनेशनल अहिछत्रपुर वीरा केंद्र, नागौर की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद ठेला एवं रेहड़ी विक्रेताओं को छतरियों का वितरण किया गया। अभियान का उद्देश्य गर्मी और बारिश के मौसम में खुले में कार्य करने वाले लोगों को राहत प्रदान करना है।
अंतर्राष्ट्रीय निदेशक (मीडिया एवं पब्लिसिटी) अनिल बांठिया एवं वीरा केंद्र की अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सेवा अभियान के अंतर्गत पहले चरण में सुगनसिंह सर्किल, रेलवे स्टेशन, कांकरिया स्कूल के सामने सहित अन्य स्थानों पर सब्जी, फल एवं अन्य सामग्री बेचने वाले जरूरतमंद ठेला विक्रेताओं को छतरियां वितरित की गईं।
अनिल बांठिया ने बताया कि यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा और आगामी दिनों में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंद लोगों को छतरियों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय निदेशक (मीडिया एवं पब्लिसिटी) अनिल बांठिया, वीरा केंद्र की अध्यक्ष नेहा संखलेचा, उपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, विजया ललवानी, कोषाध्यक्ष सोमा डागा, अमृता सुराना, कुसुम बरड़िया तथा गोपाल सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


















































