महात्मा गांधी स्कूल में छात्रों में झगड़ा, एक छात्र का स्टूल मारकर सिर फोड़ा

0
82
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक

महात्मा गांधी स्कूल का मामला 

जोधपुर. सरदारपुरा थानान्तर्गत महात्मा गांधी अस्पताल के सामने स्थित महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आपसी विवाद के बाद 11वीं के छात्रों में झगड़ा हो गया। भोजनावकाश में स्टूल से सिर पर वार करने से एक छात्र घायल हो गया। दोनों ही पक्षों के छात्र नाबालिग हैं।

तीन छात्रों ने मिलकर एक को मारा 

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि भीतरी शहर निवासी 17 वर्षीय छात्र ने सहपाठी तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई है।

ये है मामला 

11वीं कॉमर्स में पढ़ने वाले पीड़ित छात्र का आरोप है कि सोमवार को स्कूल में भोजनावकाश से पहले उसका सहपाठी छात्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर वो आर्ट्स कक्षा में गया और वापस आया। फिर भोजनावकाश में आर्ट्स कक्षा से दो छात्रा आए। तीनों छात्रों ने मिलकर पीड़ित छात्र से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान सहपाठी छात्र ने कक्षा में रखा स्टूल उठाया और पीड़ित छात्र के सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।

स्कूल  प्रशासन ने पहुंचाया  अस्पताल 

विद्यालय प्रशासन को पता लगा तो वो मौके पर पहुंचे। परिजन को सूचित कर उसे एमजीएच ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
इस बीच, मंगलवार को घायल छात्रा ने एक सहपाठी व दो आर्ट्स कक्षा के छात्रों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। यह तीनों छात्र भी नाबालिग बताए जाते हैं।


बुधवार को गांधी स्कूल में एफ.एस.एल की टीम और एसीपी पश्चिम छवि शर्मा पंहुची और मामले की जांच की।  पुलिस ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में   दोषियों को गिरफ्तार कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here