मानसरोवर झील की सफाई और गंदगी मुक्त करने की मांग

0
41
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) — पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी ने जिला कलक्टर और नगर विकास न्यास सचिव को पत्र लिखकर मानसरोवर झील की तत्काल सफाई करवाने और उसे गंदगी मुक्त करने की मांग की है।

जाजू ने बताया कि झील में पानी की सतह पर कांजी जमा हुई है और चारों ओर गंदगी और झाड़ियां फैल चुकी हैं, जिससे भ्रमणार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने झील में उगी झाड़ियों को हटवाने और संपूर्ण सफाई करने के साथ-साथ गंदे नालों को डाइवर्ट करने की भी मांग की।

इसके अलावा जाजू ने झील में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए ईटीपी प्लांट लगाने और पर्यटन विकास की योजनाओं को जल्द मूर्तरूप देने की अपील की, ताकि भीलवाड़ा वासियों के लिए झील में नौका विहार जैसी सुविधाएं शुरू की जा सकें।

मानसरोवर झील पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग भ्रमण के लिए आते हैं और कई बार स्थानीय लोग जाजू से झील को गंदगीमुक्त कराने की गुहार लगा चुके हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here