खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर कुएं में गिरा, दो घायल

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन (अजमेर) (ओमप्रकाश चौधरी)। पीसांगन थाना क्षेत्र के बुधवाड़ा-दांतड़ा मार्ग पर बुधवार को खेत में जुताई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में हकाई-जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 से 30 फीट गहरे जर्जर कुएं में जा गिरा।

हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बुधवाड़ा निवासी साजिद और खुर्शीद के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए पीसांगन अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल साजिद को बेहतर उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया, जबकि खुर्शीद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here