Home crime खींवसर में अतिक्रमण हटाकर नया रास्ता खुलवाया, काश्तकार परिवार को राहत

खींवसर में अतिक्रमण हटाकर नया रास्ता खुलवाया, काश्तकार परिवार को राहत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में खींवसर तहसील के ग्राम भादुओं की ढाणी में राजस्व विभाग ने पुलिस सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर नया गैर-मुमकिन रास्ता खुलवाया।

यह कार्रवाई उपखण्ड अधिकारी के आदेश (धारा 251 ए) की अनुपालना में की गई। लगभग 5 घंटे चली इस कार्रवाई में जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से रास्ते में बने अवरोध हटाए गए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

कार्रवाई के बाद स्थानीय काश्तकार लालाराम के परिवार को लंबे समय से आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिली। यह अभियान राज्य सरकार के “रास्ता खोलो अभियान” के तहत आमजन और किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया।

मौके पर तहसीलदार सुरेश चौधरी, हल्का आरआई हरकाराम, पटवारी श्रीराम सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अदिति उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version