Home crime कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला से 27 लाख की धोखाधड़ी, ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला से 27 लाख की धोखाधड़ी, ई-मित्र संचालक गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

फुलेरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 

फुलेरा (जयपुर ग्रामीण), हेमंत शर्मा। फुलेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए ई-मित्र/कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला के साथ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि परिवादिया शशिकला द्वारा 20 मार्च 2026 को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी मां मैना देवी, जो रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हैं और कैंसर से पीड़ित हैं, के साथ यह ठगी हुई।

पीड़िता अपनी तीन नाबालिग दोहितियों के नाम पर 9-9 लाख रुपये की एफडी कराने के लिए बैंकिंग कियोस्क संचालक के संपर्क में आई थीं। इसी दौरान आरोपी ने एफडी कराने का झांसा देकर उनके खाते से 9-9 लाख रुपये के तीन चेकों के माध्यम से कुल 27 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

आरोपी ने एफडी न कराते हुए फर्जी रसीदें बनाकर पीड़िता को दे दीं और पूरी राशि हड़प ली। मामले में फुलेरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी व सूचनात्मक आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी की गई 27 लाख रुपये की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version