लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: प्रदीप कुमार डागा
जयपुर। महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित “कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह – सीजन 3” का भव्य आयोजन टोंक रोड स्थित होटल अक्ष इन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वी.सी. मलिकार्जुन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. ए.पी. सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों में अमृता मेघवाल, पूर्णिमा पाठक, मुस्कान राणा, डॉ. आलोक छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कन्या जन्म देने वाली माताओं को विशेष सम्मान प्रदान कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया। इसके अलावा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुरुषों को “मानवता के रत्न” सम्मान से नवाजा गया।
प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि नागौर से पर्यावरण प्रेमी डॉ. ललित कुमार आचार्य को “मानवता के रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. ललित आचार्य के सम्मानित होने पर गोविंद लाल मुथा, देवेंद्र राज कल्ला, भोजराज सारस्वत, बंशीलाल पुरोहित, अनिल बांठिया सहित कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को सम्मान देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।