लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कंवरियाट पीएमश्री विद्यालय का औचक निरीक्षण, नामांकन बढ़ाने पर जोर
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम कंवरियाट स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण ने किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों को आवश्यक संबलन दिया।
निरीक्षण के दौरान भामाशाहों द्वारा बनाए जा रहे नए कक्षा-कक्षों का अवलोकन किया गया। चारण ने प्रखर राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षक अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर नामांकन वृद्धि पर ध्यान दें। साथ ही राज्य सरकार की छात्र-कल्याणकारी cविद्यार्थियों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान प्रधानाचार्य जतनी चौधरी,महेन्द्र कुमार,पुराराम बांगङा,सुमन खंदोलिया,प्रकाश चंद,गजेन्द्र शर्मा,जीतेन्द्र जांगिड,जगदीश बडीयासर,निर्मला,दीपशिखा कँवर,सुनिता लटियाल, महेन्द्र कुमावत,संतोषबाँता,मोहनराम,सही रामआदि मौजूद रहे ।









































