लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | करीब 16 वर्षों से विकास कार्यों की प्रतीक्षा कर रही कैलाशपुरी जेडीए कॉलोनी, मनोहरपुरा गांव (जगतपुरा) में आखिरकार सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य विधायक डॉ. कैलाश वर्मा की पहल पर प्रारंभ किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है।
कैलाशपुरी विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि कॉलोनी में इतने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था, लेकिन विधायक डॉ. वर्मा के प्रयासों के फलस्वरूप अब विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
विकास कार्य प्रारंभ होने पर कॉलोनी में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षद किशनलाल मौर्य का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस लंबे संघर्ष में समिति का पूरा सहयोग दिया।