लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मुजरास GSS पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
रिपोर्टर : सत्यनारायण सेन, गुरला
गुरला। मुजरास जीएसएस (GSS) पर आवश्यक रख-रखाव और तकनीकी मेंटेनेंस कार्य के चलते 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान गुरला, गुन्दली, कोचरिया सहित कई ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) भीलवाड़ा (R-II) के असिस्टेंट इंजीनियर ई. चयन कुमार टेलर ने बताया कि मुजरास GSS पर जरूरी तकनीकी कार्य के कारण संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
मेंटेनेंस कार्य के दौरान इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी—
- गुरला, गुन्दली और कोचरिया
- किरखेड़ा
- लावड़ो का खेड़ा
- मुजरास एवं मुजरास इंडस्ट्रीज क्षेत्र
- मंडपिया शक्तावतो का
- रूपपुरा
- सालमपुरा
उपभोक्ताओं से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुबह 8 बजे से पहले पानी भरने सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम पूरे कर लें। निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरेलू कामकाज के साथ औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं।
