लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | रिपोर्ट: सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा शहर में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कानाराम मीणा ने मंगलवार को सरदार सर्किल से न्यू मार्केट तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ सड़क और नालियों की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
अधिशासी अधिकारी ने न्यू मार्केट के व्यापारियों को कचरा नालियों में नहीं फेंकने तथा दुकानों पर कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने बताईं प्रमुख समस्याएं
न्यू मार्केट अध्यक्ष रमेश जांगिड़, प्रवीण सोगाणी, नंदलाल जैन और राजेश जैन ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि—
-
पिछले तीन माह से नालियों की सफाई नहीं हुई है।
-
नालियों में गंदगी जमा होने से दुर्गंध और मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं।
-
कई बार नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से राहगीरों और ग्राहकों को असुविधा होती है।
-
सफाई दोपहर में होने से व्यापार प्रभावित होता है, इसलिए सुबह दुकान खुलने से पहले सफाई कराने की मांग की गई।
अधिशासी अधिकारी ने जमादार विनोद वाल्मीकि को नालियों और सड़क की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि अधिशासी अधिकारी कानाराम मीणा ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे
पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश गुर्जर, जेईएन दिनेश गर्ग, सफाई निरीक्षक हेमराज बेरवा, कर्मचारी सलमान खान, रवि कुमार जावा, स्वास्थ्य मिशन जेईएन हरि प्रकाश नागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी—हर्षित जैन, अतुल जैन, शाजेब खान, दीपांशु जैन, सत्यनारायण कुशवाहा, धर्मेंद्र जैन, कमल जैन, हेमंत कासलीवाल आदि मौजूद रहे।
