Home latest स्काउटिंग से सीखे जीवन के हुनर, किल्ला में 370 स्काउट-गाइड ले रहे...

स्काउटिंग से सीखे जीवन के हुनर, किल्ला में 370 स्काउट-गाइड ले रहे प्रशिक्षण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

35 विद्यालयों के स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में शामिल, अनुशासन, नेतृत्व और प्राथमिक उपचार का दिया जा रहा प्रशिक्षण

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भैरूंदा/नागौर।

भैरूंदा पंचायत समिति के किल्ला गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ भैरूंदा की ओर से द्वितीय, तृतीय सोपान एवं पीएलटी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 5 अक्टूबर से शुरू हुआ यह शिविर नवगठित भैरूंदा ब्लॉक का पहला प्रशिक्षण शिविर है।

शिविर के दूसरे दिन 6 अक्टूबर को 35 विद्यालयों के करीब 370 स्काउट-गाइड ने प्रशिक्षण में भाग लिया। सहायक जिला कमिश्नर एवं सीबीईईओ ओमप्रकाश बुगालिया सहित प्रशिक्षकों ने स्काउटिंग के उद्देश्य और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी।

अनुशासन के साथ नेतृत्व और सेवा की सीख

प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग केवल एक प्रशिक्षण गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और आपदा या संकट के समय दूसरों की मदद करने की कला विकसित करने का माध्यम है।

शिविर में स्काउट-गाइड को ध्वज, स्काउट चिन्ह, प्रतिज्ञा, हाथ मिलाने की विधि, सैल्यूट और प्राथमिक उपचार सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक सुखाराम और राधाकिशन प्रजापत ने रस्सियों से लगाई जाने वाली ध्वज गांठ, फिशरमैन गांठ, खुला घेर डॉबरी गांठ और सिटी संकेत का अभ्यास कराया। वहीं सुरेश गोटिया और रवि कुमार मीणा ने स्काउट-गाइड की गणवेश से संबंधित जानकारी दी।

श्रमदान से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिविर के दौरान श्रमदान और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसके जरिए स्काउट-गाइड को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विद्यालय के उपाचार्य मुकेश खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ का शिविर आयोजन में सहयोग रहा। समाजसेवी एवं भामाशाह लादूराम वैष्णव, किल्ला ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने 8 अक्टूबर को शिविरार्थियों के लिए स्नेहभोज की घोषणा भी की।

Previous articleकोर्ट में मारपीट के बाद बोलेरो से टक्कर मारने का आरोप
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version