लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रानी महल व किले के कार्यों की समीक्षा
गंगधार, झालावाड़। झालावाड़ जिले के गंगधार में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौर ने रानी महल एवं किले के लिए स्वीकृत 40-40 लाख रुपये की राशि से चल रहे विकास कार्यों का फाइनल अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रानी महल को राज्य पुरातत्व विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि इसके संरक्षण और विकास को गति मिल सके।
इसके बाद कलेक्टर ने रोजाना पंचायत के जेताखेड़ी स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया। यहां 24 लाख रुपये की लागत से छतरियों के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी प्रगति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर C.O., जिला अधीक्षण अभियंता (PWD), एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, पूर्व मंडल महामंत्री दिलीप मोरी, बंशीलाल राठौर, हीरालाल वर्मा, नरेश निगम, कौशल शर्मा, मुरली मनोहर पांडेय, आशीष भट्ट सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।